Sagittarius-Capricorn Rashifal July 2026: धनु और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई? किस्मत देगी साथ या ल – India.Com

Sagittarius-Capricorn Rashifal July 2026: जुलाई 2026 का महीना अपनी नई ऊर्जा और ग्रहों के अनूठे फेरबदल के साथ दस्तक दे चुका है. ऐसे में राशि चक्र की दो बेहद महत्वपूर्ण राशियों- धनु और मकर के जातकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आने वाले 31 दिन उनके जीवन में क्या नया मोड़ लेकर आने वाले हैं? एक तरफ जहां देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातक अपनी नई योजनाओं को उड़ान देने के लिए बेताब हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मफल दाता शनि की राशि मकर के जातक अपनी कड़ी मेहनत का फल पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. यह महीना इन दोनों राशियों के लिए बदलावों से भरा रहने वाला है. ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पंडित ज्ञानेश जी से जानिए धनु और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई का महीना?

पिछले से मार्च से धनु राशि पर ढैय्या का प्रभाव चल रहा है जिसकी वजह से जिंदगी में काफी उथल-पुथल और उलझनें बनी हुई हैं. शनि की ढैय्या के कारण सेहत को नुकसान हो रहा है और अपनों के द्वारा ही आपको ठगा जा रहा है. मानसिक तनाव ने परेशान कर दिया है और अच्छा करने के बदले भी बुराई मिल रही है. लेकिन फिर भी परेशान न हो क्योंकि यह सबकुछ समय का प्रभाव है और समय के साथ हट जाएगा. अच्छी बात यह है कि इस राशि के लोगों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा बनी रहती है.

व्यापार: अगर आप व्यापारी हैं तो आपके काम में विस्तार होगा यानी आपको काम बढ़ेगा.

नौकरी: नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वर्क लोड बढ़ सकता है.
विद्यार्थी: जिन छात्रों ने पिछले दिनों कोई परीक्षा दी थी तो उसका रिजल्ट पॉजिटिव आएगा और इस महीने यदि कोई परीक्षा देंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी.

किसान: किसानों के लिए जुलाई का महीना लाभ वाला है और आप अपनी फसल से प्रसन्न रहेंगे.
गृहिणी: गृहिणियों की बात करें तो इस महीने आप खुश रहेंगी. हालांकि, छोटे-मोटे तनाव जरूर होंगे लेकिन फिर भी माहौल और मन खुशनुमा रहेगा.
मकर राशि के लोगों को इन दिनों पैरों की परेशानियां और मन में घबराहट बढ़ रही है. इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और इसलिए ये लोग हमेशा घर में न्याय की बात करते हैं और इसलिए कई बार लोगों के लिए बुरे बन जाते हैं.
व्यापारी: अगर आप व्यापारी है तो स्थिरता रहेगी. इस महीने न तो कोई बड़ा लाभ मिलेगा और न ही नुकसान होगा.
​नौकरी: जुलाई के महीने में अगर आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस महीने आपको प्रमोशन मिल सकता है.
विद्यार्थी: यह महीना आपके लिए साधारण रहेगा. अगर कोई रिजल्ट आने वाला है तो वह सामान्य ही रहेगा.
किसान: किसान अपनी फसल को देखकर खुश नजर आएंगे.
गृहिणी: गृहिणियों की बात करें तो बिना वजह का काम का लोड बढ़ेगा. ​कुछ रिश्तेदारों की वजह से घर का सुकून गायब हो रहा है तो 15 जुलाई के बाद सब सामान्य हो जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News