आगरा के वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में नहाने गया मासूम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि पल भर में मातम में बदली खुशियां! – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. थाना खंदौली क्षेत्र स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.
मृतक की पहचान 10 वर्षीय अभि के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क में नहाने गया था. इसी दौरान वह स्विमिंग पूल के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा.
यह भी पढ़ें: नाले में खड़े होकर काटा बर्थडे केक… आगरा में BJP पार्षद का अनोखा विरोध, बोले- 14 साल से नहीं हुई सफाई
जब अभि पानी में डूब रहा था तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर वाटर पार्क के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान
कर्मचारियों ने आनन-फानन में अभि को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
वहीं, परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और निगरानी होती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी.
घटना के बाद वाटर पार्क में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. उनके मुताबिक इससे पहले भी इसी वाटर पार्क में डूबने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है.
लोगों का आरोप है कि पहले हुई घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते एक और मासूम की जान चली गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस हादसे की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News