दोहरे हत्याकांड में नामजद अभियुक्त हुअा गिरफ्तार – Live Hindustan

रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा थाना क्षेत्र के विशुनपुर वासुदेव गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एसआई दीपक कुमार के साथ छापेमारी कर महिंदवारा थाना कांड संख्या 93/25 के अभियुक्त अशोक राय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बरहेता गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक दिनेश मंडल की पत्नी गुड़िया देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सात लोगों को नामजद और तीन-चार अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार बकाया रुपये के बहाने दिनेश मंडल को फोन कर घर से बुलाया गया था। 3 बाइक पर हथियारबंद अपराधियों ने दिनेश मंडल और कन्हैया मंडल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को डायल-112 की मदद से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दिनेश मंडल की 10 जून तथा कन्हैया मंडल की 12 जून को मौत हो गई थी। मामले में मणिभूषण राय, बाल्मीकि राय, कुंदन सिंह, अशोक राय, बबन राय, धीरज कुमार सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News