हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के लिए पिनएस इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी – Live Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की पहली प्राइवेट पॉइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को हेलीकॉप्टर संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। यह सुविधा आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर शुरू की गई है। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने तैयार किया है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी दी है। यह डीजीसीए के नियमों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप है। यह तकनीक सैटेलाइट आधारित आधुनिक नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करती है। इसके जरिए हेलीकॉप्टर ऐसे हेलीपोर्ट पर भी सुरक्षित और सटीक तरीके से उतर सकेंगे, जहां पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं है। इससे खराब मौसम और दूर-दराज के इलाकों में भी हेलीकॉप्टर संचालन अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद होगा।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत में पहली पिनएस इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया की शुरुआत हेलीकॉप्टर संचालन के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। इससे उड़ान सुरक्षा, संचालन की दक्षता और हर मौसम में उड़ान की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक अपनाकर देशभर में हेलीकॉप्टर सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ बनाना है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से आधुनिक तकनीकों को अपना रहा है। हाल ही में देश के पहले स्वदेशी गगन आधारित प्रिसिजन एप्रोच का सफल प्रदर्शन एक वाणिज्यिक विमान के साथ किया गया था। अब पिनएस इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया की शुरुआत भी उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत का विमानन ढांचा आधुनिक होगा। सैटेलाइट आधारित नेविगेशन का उपयोग बढ़ेगा और देश वैश्विक मानकों के और करीब पहुंचेगा.
सरकार का मानना है कि इस मंजूरी के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी पिनएस प्रक्रिया विकसित की जाएगी। इससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, आपदा राहत कार्यों, पर्यटन, समुद्री गतिविधियों, तीर्थयात्रा, कॉर्पोरेट विमानन और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही दूरदराज और रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (आईएफआर) के तहत सुरक्षित हेलीकॉप्टर संचालन संभव होगा। मौसम के कारण होने वाली उड़ान बाधाएं भी कम होंगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News