धनबाद, विशेष संवाददाता। जून-2026 में कोल इंडिया का कुल कोयला उत्पादन 57.4 मिलियन टन रहा। यह जून-2025 में उत्पादित 57.8 एमटी की तुलना में मामूली 0.6 प्रतिशत की गिरावट है। मामूली गिरावट के बावजूद कंपनी की कोयला खपत में पिछले वर्ष की तुलना में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जो जून-2026 में 65.8 मिलियन तक पहुंच गई। जून-2025 में 61.2 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच किया गया था। जून के उत्पादन के साथ वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए कोल इंडिया का कुल उत्पादन 169.6 मिलियन हो गया।
कोल इंडिया लिमिटेड ने जून-2026 के लिए अपने अनंतिम उत्पादन और खपत प्रदर्शन को प्रकाशित किया है। बीसीसीएल ने 2.3 मिलियन टन का उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 4.5 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 11.2 मिलियन टन का उत्पादन किया, जिसमें 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने 5.0 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया, जो 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने क्रमशः 14.4 मिलियन टन और 14.5 मिलियन टन उत्पादन किया, जिसमें एसईसीएल की वृद्धि 7.8 प्रतिशत और एमसीएल की उत्पादन में 18.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रिन्यूएबल एनर्जी और अवैध खनन पर दिल्ली में अहम बैठक : कोल कंपनियों के साथ दिल्ली में बुधवार को अहम बैठक की सूचना है। अंदरखाने सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोल कंपनियों के सीएमडी बैठक में शामिल हुए। रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) को बढ़ावा देने और कोयले के अवैध खनन पर रोकथाम को लेकर बैठक हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) को बढ़ाने के लिए कोल कंपनियों को टास्क दिया गया है। वहीं अवैध खनन पर रोकथाम के लिए सख्ती की सूचना है। कोयला मंत्रालय अवैध खनन को रोकने के लिए गंभीर है। अवैध खनन की समस्या कोल इंडिया की तीन अनुषंगी कंपनी बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल में हैं। इन्हीं तीनों कंपनियों को अवैध खनन पर रोकथाम को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play