Delhi Weather Report: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, शुरू होगा बारिश और हवा का दौर; येलो अलर्ट – Live Hindustan

Delhi Weather Report: राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही, बारिश और हवा का दौर शुरू होने वाला है। बुधवार को दिन के ज्यादातर हिस्से में हल्के से घने बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में साढ़े पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद उमस के चलते दिल्ली के लोगों को 42 डिग्री से ज्यादा तक गर्मी का अहसास हुआ।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। लेकिन, एक दिन पहले की तुलना में यहां पर अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम में हुए बदलाव के चलते पिछले चार दिनों से बनी दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को निजात मिली है। लेकिन, अभी भी उमस के चलते लोगों को राहत नहीं मिली है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में भले कमी आई है लेकिन महसूस होने वाली गर्मी अभी काफी ज्यादा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के 2.30 बजे दिल्ली का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस समय नमी का स्तर 67 फीसदी और हवा की गति 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही थी। इसके चलते इस समय का फील लाइक तापमान यानी महसूस होने वाली गर्मी का स्तर 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब पहले जैसी भीषण गर्मियों का दौर वापस लौटने की संभावना नहीं है। सप्ताह भर तक बीच-बीच बादलों की आवाजाही, बारिश और हवा का दौर आता रहेगा। इसके चलते तापमान 35 डिग्री से आसपास ही रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे शहर की हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में थी और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 177 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News