सरकार ने लगाई WhatsApp के Username फीचर रोक; अब Meta ने तोड़ी चुप्पी कहा- फीचर अभी Live नहीं, बताए कई सेफ्टी फीचर्स – Live Hindustan

WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर भारत सरकार और Meta के बीच चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजकर भारत में इस फीचर का रोलआउट फिलहाल रोकने और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा था। सरकार को आशंका है कि Username फीचर का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठग किसी बैंक, सरकारी विभाग या मशहूर व्यक्ति की पहचान बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर सकते हैं।
अब इस पूरे विवाद पर Meta ने पहली बार रिस्पांस दिया है। कंपनी का कहना है कि WhatsApp Username फीचर अभी तक किसी भी यूजर के लिए लाइव नहीं किया गया है। फिलहाल सिर्फ Username Reservation का प्रोसेस शुरू हुआ है और अंतिम रोलआउट से पहले कई सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। Meta का दावा है कि इस फीचर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि फर्जी पहचान बनाना आसान नहीं होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि सरकार की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
Meta ने स्पष्ट किया कि WhatsApp का Username फीचर अभी आम यूजर्स के लिए शुरू नहीं हुआ है। कंपनी के मुताबिक अभी केवल शुरुआती चरण में Username Reservation चल रही है। इसलिए सरकार को जिस तरह के फ्रॉड की चिंता है, उस स्थिति से पहले ही सुरक्षा उपाय तैयार कर लिए गए हैं।
Meta का कहना है कि Username फीचर में कई सुरक्षा परतें (Security Layers) जोड़ी गई हैं। बड़े नेताओं, सरकारी संस्थानों, ब्रांड्स और मशहूर हस्तियों के नाम पहले से रिजर्व रहेंगे। कोई भी यूजर ऐसे Reserved Username नहीं ले सकेगा।एक जैसे दिखने वाले या भ्रम पैदा करने वाले Username पर अतिरिक्त जांच होगी। बार-बार Username Guess करने या रिजर्व करने की कोशिश करने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर AI बेस्ड सिस्टम नजर रखेगा।
Meta ने बताया कि अगर कोई अनजान यूजर पहली बार Username के जरिए कांटेक्ट करेगा, तो WhatsApp अतिरिक्त जानकारी दिखाएगा। जैसे कि अकाउंट कितना पुराना है, क्या कोई कॉमन ग्रुप है और अन्य जरूरी संकेत। इससे यूजर्स संदिग्ध अकाउंट को आसानी से पहचान सकेंगे।
Meta का कहना है कि Username फीचर का मकसद मोबाइल नंबर छिपाकर यूजर्स की Privacy बढ़ाना है। इससे लोग अपना नंबर साझा किए बिना भी बातचीत कर सकेंगे। हालांकि अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा।
हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News