—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में औद्योगिक विवाद अधिनियम मामले में सुनवाई होगा और आज 9 जजों की बेंच ‘इंडस्ट्री’ शब्द की परिभाषा क्लीयर करेगी. आज यूनाइटेड नेशन्स (UN) की डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल अमीना मोहम्मद भारत के दौरे पर आएंगी. दूसरी ओर, आज बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव हैं और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के आज भारत दौरे पर आने की संभावना भी है. इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम (ममल्लापुरम) में 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
आज भारत-जापान रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक
राजस्थान की 16वीं विधानसभा का छठा सत्र यानी मानसून सत्र आज शुरू हो रहा है, जिसमें समान नागरिक संहिता (UCC) बिल 2026 पेश किया जा सकता है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ के तहत आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के दौरे पर रहेंगे. वहीं दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय के वकील की रिक्वेस्ट पर कोर्ट उदित प्रकाश राय की जमानत याचिका पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई करेगा.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं. हाईवे पर बनी हणोगी सुरंग में 2 ट्रकों में टक्कर होने से हादसा हुआ है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि किम जोंग मेरे दोस्त हैं और उनके पास 57 परमाणु बम हैं. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो उन्हें बम बनाने न देता. किम जोंग उन से इस साल के आखिर में मिल सकते हैं. उनका और किम का बेहतर रिश्ता दुनिया में शांति के लिए फायदेमंद हो सकता है. किम के पास 57 परमाणु हथियार हैं और अगर वह पहले राष्ट्रपति होते तो इसे बढ़ने नहीं देते. कोरिया की स्थिति को स्मार्ट अमेरिकी नेतृत्व से ही संभाली जा सकती है.
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. रूस ने यूक्रेन की कमजोर होती रक्षा प्रणाली का फायदा उठाया है. कीव पर रात भर हुए हमले सबसे भयावह था, क्योंकि इन हमलों में रूस ने बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों की कई लहरें दागीं. हमले के शुरुआती 20 मिनटों के भीतर ही कीव की ओर कम से कम 15 से 16 मिसाइलें दागी गईं. रूस ने अलग-अलग क्षेत्रों से एक साथ Iskander-M, उत्तर कोरियाई KN-23 बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग 5 से 8 Zircon हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं. यह हमला यूक्रेन की घटती पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार और रक्षा प्रणाली की सीमा का फायदा उठाने के इरादे से किया गया था.
ईरान ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप संघर्ष तेज करते हैं तो वह बुल्गारिया समेत दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय देशों में तैनात अमेरिकी रक्षा संयंत्रों पर जवाबी हमले पर विचार कर रहा है. बुल्गारिया ने पिछले महीने बेजमेर एयर बेस से अमेरिकी ईंधन भरने वाली विमान सेवाओं को मंजूरी दी थी, इसलिए वह संभवित लक्ष्य बन सकता है. तेहरान ने यह भी कहा है कि ग्रीक साइप्रस में अमेरिकी उपयोग में आने वाली जगहों को भी वह ध्यान में रखना है. IRGC इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड ने चेतावनी दी है कि जो यूरोपीय बेस ईरान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल होंगे, उन्हें वैध लक्ष्य माना जाएगा.
भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का चौथा संस्करण आज सिंगापुर में आयोजित होगा. यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय समन्वय और आर्थिक, व्यापारिक तथा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है. भारत के प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे. सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, व्यापार वृद्धि, निवेश आकर्षण, डिजिटल और तकनीकी साझेदारियां, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
रूस के उफा स्थित बशकीर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक भारतीय छात्र 19 अगस्त को हुए ड्रोन हमले में मामूली रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है. भारतीय दूतावास ने बताया कि वह छात्र और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. छात्र को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ आज औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत ‘इंडस्ट्री’ (उद्योग) शब्द को परिभाषित करने के विवादास्पद मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी. यह फैसला कानून के तहत लंबित और मौजूदा विवादों पर लागू होगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस उज्जल भुइयां, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस जोयमाल्या बागची, जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in