भारतीय टेक कंपनी Lava International ने अपने Pro पोर्टफोलियो में एकसाथ तीन नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Probuds T51 वायरलेस इयरबड्स, Xscape 13 डिग्री Neckband और Prowatt Air 10K Power Bank लॉन्च किए हैं। इन तीनों प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 699 रुपये है, जबकि इनमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर केवल महंगे डिवाइस में देखने को मिलते हैं।
कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स को भारतीय युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी, लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी पर खास फोकस किया गया है। Lava का दावा है कि सभी प्रोडक्ट्स ग्राहकों को कम कीमत में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किए गए हैं।
नए Lava Probuds T51 में 50dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इयरबड्स में 12.4mm Dynamic Driver, Bluetooth 5.4, Dual Device Pairing, In-Ear Detection और Voice Assistant Support जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह केस सहित 60 घंटे तक का प्लेबैक देता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
साथ ही ProSpot App की मदद से यूजर अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो सेटिंग्स और कंट्रोल्स भी कस्टमाइज कर सकते हैं। यह Mocha Cream, Blue Frost और Espresso Black कलर्स में आया है।
Lava ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए Xscape 13 डिग्री Neckband भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये रखी गई है। इस नेकबैंड की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले तीन अलग-अलग EQ Modes हैं, जिनमें Pro Bass, Pro Rock और Pro Balance शामिल हैं। यूजर अपनी पसंदीदा म्यूजिक के हिसाब से साउंड प्रोफाइल बदल सकते हैं।
नेकबैंड में 10mm Dynamic Driver, Bluetooth 5.4, Dual Device Connectivity, 40ms Low Latency Mode, IPX4 Water Resistance और Voice Assistant Support मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 70 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 2.5 घंटे तक यूज किया जा सकता है।
Lava ने ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ अपना नया Prowatt Air 10K पावर बैंक भी लॉन्च किया है। इसमें 10000mAh की बैटरी और 22.5W Fast Charging का सपोर्ट मिलता है। इसका वजन करीब 168 ग्राम है, इसलिए इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। पावर बैंक में Digital Battery Display, Anti-Heating Technology, Scratch Resistant Rubberized Finish और तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इनमें दो USB पोर्ट और एक Type-C पोर्ट शामिल है। बॉक्स में कंपनी L-Shaped Type-C Fast Charging Cable भी देती है।
Lava Probuds T51 की कीमत 1,999 रुपये, Xscape 13 डिग्री Neckband की कीमत 699 रुपये और Prowatt Air 10K Power Bank का लॉन्च प्राइस 1,249 रुपये रखा गया है। पावर बैंक की नियमित कीमत 1,399 रुपये है, लेकिन Amazon Prime Early Deal के दौरान इसे कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। तीनों प्रोडक्ट्स के साथ 1 साल + 2 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और ओवर द काउंटर रिप्लेसमेंट (OTCR) भी दिया जा रहा है।
प्राणेश वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play