Bhagalpur News: पूर्णिया : जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत – Live Hindustan

Bhagalpur News: केनगर (पूर्णिया) से महानंद विश्वास की रिपोर्ट केनगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित मिल्लिया कॉन्वेंट बनभाग के सामने बुधवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय भुजदेव मेहता के 35 वर्षीय पुत्र मंटू मेहता के रूप में हुई है। वह केनगर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुबोध मेहता के चचेरे भाई थे। वह पेशे से किसान होने के साथ-साथ गोकुलपुर चौक पर वाहन सर्विसिंग सेंटर भी चलाते थे।

परिजनों ने बताया कि मंटू मेहता पूर्णिया के मधुबनी मोहल्ले में अपने जीजा के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनभाग स्थित मिल्लिया कॉन्वेंट के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल मंटू मेहता को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह केहाट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता जानकी देवी, पत्नी सोनी देवी, पुत्र आदित्य कुमार तथा पुत्रियां मुस्कान और सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी। मंटू मेहता के निधन से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजबनी ने घटना की पुष्टि की है। घटना पर गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता तथा समाजसेवी कुंदन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही एनएच-107 के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी उठाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News