Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला शिक्षा कार्यालय में एक बार फिर से प्रशासनिक फेर बदल किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ शिक्षा विभाग में कार्यरत स्थापना के और समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा कोई प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी तबादला हुआ है।
एक साल पहले जिले में पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार का तबादला डिप्टी डायरेक्टर एससीईआरटी पटना में किया गया है। वहीं डीपीओ समग्र शिक्षा गार्गी कुमारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय पटना भेजी गई हैं। जबकि डीपीओ स्थापना के पद पर कार्यरत कुमार अनुभव कार्यक्रम पदाधिकारी बेगुसराय के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं पिपरासी बीईओ उमेश कुमार का तबादला पूर्वी चंपारण जिले में कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर किया गया है।
राजन कुमार बने जिला शिक्षा पदाधिकारी,पूर्व में रह चुके हैं डीपीओ जिले के शिक्षा अधिकारियों के तबादले के साथ ही यहां नए शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापन भी हुआ है। कैमूर भभुआ में बतौर जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे राजन कुमार पश्चिम चम्पारण जिले के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए हैं।राजन कुमार इसके पूर्व इस जिले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता का दायित्व संभाल चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें पूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही अरवल के कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा व पूर्वी चंपारण जिले के कार्यक्रम पदाधिकारी रहे अखिल वैभव का तबादला पश्चिमी चंपारण जिले में बतौर कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर किया गया है। हालांकि इस बार एक भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इस जिले में पदस्थापित नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से अब इन नव पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारियों को ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का दायित्व मिलना तय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play