बेतिया। मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेल खंड के बेतिया -मझौलिया के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए फ्री एन आई कार्य गुरुवार को समाप्त हो गया। इस दौरान रेल खंड पर 3 घंटे तक ट्रेन सेवा बाधित रही । मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से बेतिया पहुंची।जबकि 19038 अवध एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से रवाना हुई। यह ट्रेन 7 घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची।नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15216 एक्सप्रेस 3 घंटे तक बेतिया में रुकी रही। इससे मुजफ्फरपुर जाने वाली सैकड़ों यात्री घंटों रास्ते में फंसे रहे । रैक की कमी के कारण 633 13 मुजफ्फरपुर रक्सौल सिक्का पैसेंजर 2 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर से चली ।
3 जुलाई को सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रेनों का परिचालन समान होने की संभावना है। 63 342 और 63309 मुजफ्फरपुर पैसेंजर दो दिनों से रद्द है। जबकि सप्त क्रांति सहित 13 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है ।गुरुवार को गोरखपुर से खुलने वाली 15052 गोरखपुर कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर के रास्ते चली। वहीं कटिहार से खुलने वाली 15705 कटिहार दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर -सीतामढ़ी नरकटियागंज के रास्ते चली। 3 जुलाई को 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 3 घंटे और 12211 मुजफ्फरपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 2 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी。
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play