Motihari News: रामगढ़वा।रामगढ़वा थाना ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंहासनी पंचायत के त्रिवेणी गांव में छापेमारी कर शराब के धंधे में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन चारों पर प्राथमिक दर्ज कर मोतिहारी जेल भेज दिया है ।जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दी है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिवेणी गांव में सिकरहना नदी के किनारे चुलाई शराब बनाया जाता है ।जानकारी मिलते हीं पुलिस बल के साथ जैसे त्रिवेणी गांव में सिकरहना नदी के किनारे पहुंचे कि पुलिस को देखते हीं एक कारोबारी नदी में कूद गया उसके पीछे नदी में कूद कुछ दूर नदी में खदेड़ पकड़ा गया ।
जिसमें शराब के साथ त्रिवेणी निवासी प्रभु पासवान 55 वर्ष , मोतीलाल मुखिया 58 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी गांव से अवैध शराब भट्ठी संचालित कर शराब बनाने के आरोप में पचू मांझी 56 वर्षऔर अमिरका मांझी 50 वर्ष को भी हिरासत में लिया गया है । पुलिस ने मौके से शराब और भट्ठी से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं । उसके बाद कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक पूछताछ के बाद , पुलिस ने इन सभी चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play