Hazaribagh News: मानसून की बेरुखी से 3.30 लाख किसानों को उम्मीद पर फिर रहा पानी – Live Hindustan

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में इस बार मानसून की शुरुआत किसानों के लिए बेहद निराशाजनक रही है। जून माह में बादलों ने ऐसी बेरूखी दिखाई है कि जिले के साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग के मासिक वर्षापात प्रतिवेदन के अनुसार, जून में सामान्य 194 मिमी बारिश के मुकाबले मात्र 67.8 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से महज 35 प्रतिशत है।मौसम के इस बदलते मिजाज की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष जून 2025 मे मानसून मेहरबान था और सामान्य से कहीं अधिक 334.7 मिमी बारिश हुई थी। इसके विपरीत इस वर्ष जून में वास्तविक वर्षापात महज 67.8 मिमी पर सिमट गया है। बारिश में आई इस भारी कमी के कारण जिले के अधिकांश खेतों में अभी तक जुताई और बिचड़ा गिराने का काम शुरू नहीं हो सका है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 84 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन में धान की खेती की जाती है。

धान की खेती पर मंडराते संकट को देखते हुए टांड ऊपरी क्षेत्रों के किसानों ने अब वैकल्पिक फसलों का रुख करना शुरू कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ रायमणी हेब्रम ने बताया कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए विभाग ने 2000 क्विंटल उन्नत वैकल्पिक बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर वितरण करने की तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जुलाई के पहले पखवाड़े में मानसून सक्रिय नहीं हुआ, तो धान के बजाय कम पानी में तैयार होने वाली मक्का, मड़ुआ (रागी) और दलहन-तिलहन की खेती ही किसानों को भारी आर्थिक नुकसान से बचा सकती है। फिलहाल, विभाग युद्धस्तर पर किसानों को नए फसल चक्र को अपनाने के लिए जागरूक कर रहा है ताकि जिले की खाद्य सुरक्षा प्रभावित न हो। फिलहाल जिले के अन्नदाता एक-एक बूंद पानी के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News