पहले दिन बरेली-दिल्ली फ्लाइट से 37 यात्रियों ने किया सफर – Live Hindustan

बरेली-दिल्ली फ्लाइट का इंतजार खत्म हुआ। गुरुवार को बरेली-दिल्ली-बरेली फ्लाइट फिर से शुरू हो गई। पहले दिन दिल्ली से बरेली 51 यात्री आए और बरेली से दिल्ली को 37 यात्री गये। हालांकि फ्लाइट किन्हीं कारणों से पहले ही दिन लेट हो गई। दिल्ली से ही अपने निर्धारित समय 13:35 बजे न चलकर करीब 25 मिनट विलंब से चली। बरेली 15:00 बजे पहुंची। यहां से 27 मिनट के बाद रवाना हुई। ढ़ाई साल पहले इंडिगो ने बरेली-दिल्ली फ्लाइट का बंद कर दिया था, उसके बाद से लगातार दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग हो रही थी, आखिरकार गुरुवार से इंडिगो ने एटीआर-2 (6ई7425-7426) फ्लाइट दिल्ली-बरेली-दिल्ली फिर से चल दी है।

गुरुवार को पहले ही फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। करीब 25 मिनट विलंब से बरेली पहुंची। दिल्ली से बरेली को 51 यात्रियों ने यात्रा की। यहां 25 मिनट ठहराव के बाद 3:25 बजे दिल्ली वापसी को फ्लाइट रेडी हुई और 3:27 बजे 37 यात्रियों को लेकर रवाना हो गई। पहले दिल्ली-बरेली फ्लाइट का भव्य स्वागत हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहद ही उत्साह था। वहीं यात्रियों में भी एटीआर-2 पर सफर करने को उत्साह नजर आया। यह सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी।डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया, बरेली-दिल्ली-बरेली फ्लाइट का गुरुवार से शुभारंभ हो गया है। सप्ताह में तीन दिन संचालन होगा। पहले दिन फ्लाइट कुछ विलंब से आई। दिल्ली से 51 यात्री बरेली आये और बरेली से 37 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली को रवाना हुई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News