Venezuela Earthquake Video: कई बार उम्मीद की एक छोटी-सी किरण भी जिंदगी बचा लेती है. वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला, जब 8 देशों की संयुक्त टीम ने 100 घंटे से ज्यादा चले अभियान के बाद मलबे में फंसे एक शख्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वेनेजुएला के ला गुआइरा राज्य में 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो भूकंप आए, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मच गई. हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और सात मंजिला एक इमारत पूरी तरह ढह गई.
Después de más de 100 horas de trabajo sostenido, Hernán Gil fue rescatado con vida de
Celebramos la grandeza del ser humano cuando se une por un solo fin: salvar a otro. ¡Gracias a nuestro rescatistas y al apoyo de los rescatistas internacionales! pic.twitter.com/PJiXoa2eKo
— Delcy Rodríguez (@delcyrodriguezv) July 2, 2026
उसी इमारत के परिसर में रात की ड्यूटी कर रहे 43 वर्षीय सुरक्षा गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस मलबे के नीचे दब गए. राहत की बात यह रही कि जिस छोटे सुरक्षा केबिन में वह बैठे थे, वह पूरी तरह नहीं टूटा. इसी वजह से उनके आस-पास थोड़ी जगह और हवा बनी रही, जिससे वह कई दिनों तक जिंदा रह सके. परिवार को कई दिन तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली और सभी ने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी.
¡FINALMENTE LOGRAMOS RESCATAR A HERNÁN!
Después de más de 72 horas de trabajo y tras enfrentar una estructura sumamente inestable, réplicas, derrumbes y la necesidad de abrir una nueva vía de acceso para poder llegar hasta él, rescatamos con vida a Hernán Alberto Gil Flores, de… pic.twitter.com/wSuGDgGUXU
— Nayib Bukele (@nayibbukele) July 2, 2026
जब बचाव दल को मलबे के नीचे किसी के जिंदा होने के संकेत मिले, तब चिली की अगुआई में अमेरिका, पुर्तगाल, मेक्सिको, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर और वेनेजुएला समेत आठ देशों की विशेषज्ञ टीमों ने संयुक्त अभियान शुरू किया. बचावकर्मियों ने विशेष कैमरे की मदद से उनसे संपर्क बनाया, और एक संकरे रास्ते से लगातार पानी और तरल भोजन पहुंचाया ताकि उनकी जान बची रहे. बारिश, लगातार आ रहे झटकों और कमजोर हो चुकी इमारत के बीच करीब 100 घंटे तक बेहद सावधानी से मलबा हटाया गया. अंतिम चरण में दो बचावकर्मियों ने करीब तीन मीटर लंबी सुरंग बनाकर फ्लोरेस तक पहुंचने में सफलता हासिल की.
करीब आठ दिन तक मलबे में फंसे रहने के बाद आखिरकार हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्हें स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर अस्पताल पहुंचाया गया. बचाव दल के अनुसार, जब पहली बार उनसे संपर्क हुआ तो उन्होंने भावुक होकर कहा था कि उनकी पत्नी को अभी यह न बताया जाए कि वह जिंदा हैं, क्योंकि उन्हें खुद भरोसा नहीं था कि वह बच पाएंगे. लेकिन बचावकर्मियों ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे. फ्लोरेस के सुरक्षित बाहर आते ही वहां मौजूद सभी देशों के रेस्क्यू कर्मियों ने खुशी जताई.
Hernán Gil, a 43-year-old security guard, survived eight days beneath a collapsed seven-story building in Catia La Mar, Venezuela. Rescuers from seven countries reached him after a three-day operation. The building came down in the country’s twin earthquakes. pic.twitter.com/AMYODt8ia2
— Open Source Intel (@Osint613) July 2, 2026
यह अभियान दुनिया के सामने इस बात की मिसाल बन गया कि जब कई देश मिलकर इंसानियत के लिए काम करते हैं, तो असंभव दिखने वाला काम भी संभव हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED