Bhagalpur News: पूर्णिया: वामपंथी नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद को दी श्रद्धांजलि – Live Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक वरिष्ठ वामपंथी नेता व समाजसेवी व पूर्व वार्ड पार्षद स्व. सुनील कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कॉमरेड सुनील कुमार सिंह को बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के कुशल सचिव व वार्ड पार्षद व समाजसेवी के रूप में जाना जायेगा।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूर्णिया ने एक कर्मठ जननेता, संवेदनशील समाजसेवी एवं जनहित के लिए समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह ने कहा कि कॉमरेड सुनील कुमार सिंह जनप्रतिनिधि, वामपंथी नेता एवं समाजसेवी के रूप में समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा को सदैव प्राथमिकता दी। उनकी सादगीपूर्ण व्यक्तित्व,जनसरोकारों के प्रति समर्पण तथा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। मौके पर दिनकर स्नेही, रमण सिंह, अमित सिंह, मुरारी सिंह, ललनेश सिंह, राजीव सिंह, राजा सिंह, अधीर सिंह, पिन्टू सिंह, रंजन सिंह, कुणाल प्रताप सिंह, जय वर्धन सिंह, अशीष सनातनी, मनोज सिंह, रितेश सिंह, दीपक सिंह, एस के विमल, डॉ. मनोज, संजय चौहान, सुशील सिंह, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News