Etah News: मिशन सेफ़ फ्यूचर के तहत कार्रवाई, छह वाहन किए सीज – Live Hindustan

Etah News: बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे मिशन सेफ़ फ्यूचर अभियान के तहत एआरटीओ ने शुक्रवार को भी कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहनों का सीज किया गया। एआरटीओ प्रशासन शिवम यादव ने बताया कि अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन करते पाए जाने पर तीन प्राइवेट वाहनों को सीज किया गया। इनमें दो इको कार और एक वैन शामिल है। कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को संबंधित थाने में खड़ा कराया गया। इसके अलावा बिना वैध परमिट संचालित हो रही दो स्कूल बसों को भी सीज कर पुलिस यार्ड में खड़ा कराया गया।

वहीं एक अन्य बिना परमिट स्कूल बस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे मलावन थाने में सीज कर दिया गया। बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना परमिट, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों अथवा निर्धारित मानकों का पालन किए बिना बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन संचालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों के परिवहन में केवल नियमों के अनुरूप और वैध दस्तावेजों वाले वाहनों का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News