Lucknow News: सरोजनी नगर इलाके में किसान पथ पर शुक्रवार तड़के डिवाइडर से टकराने पर सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करके यातायात संचालन कराया। कुछ ही देर में ट्रक की आग पर काबू पा लिया गया। सीएनजी सिलेंडरों में आग की लपटें नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जान बचाने में ट्रक से कूदा चालक जख्मी हो गया, जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा की कांशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार तड़के चार बजे किसान पथ से गुजर रहे सीएनजी सिलेंडर भरा ट्रक (एनएल एजे 5567) डिवाइडर से टकरा गया। इस वजह से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। चलती ट्रक के पहियों में आग लगा देख गुजर रहे दूसरे वाहनों के चालकों ने ट्रक चालक को सूचना दी। इस पर चालक ने ट्रक तुरंत सड़क किनारे लगाकर खड़ी कर दी। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर तुरंत ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आग लगने पर हड़बड़ी में बाराबंकी नवाबगंज के मयारी निवासी चालक सुनील (35) ट्रक से कूद गया। इससे उसको चोट लग गई। तुरंत ही उसे एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएनजी ट्रक आग लगा देख दूसरे वाहनों के पहिए दूर ही रुक गए। लोगों ने अपने वाहनों को दूर ही खड़ा कर दिया.
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सरोजनी नगर पुलिस, सरोजनी नगर और आलमबाग फायर स्टेशन से कुल तीन दमकल मौके पर पहुंच गईं। घेराबंदी करके आग बुझानी शुरू कर दी। चंद मिनटों में ही दमकलकर्मियों की सूझबूझ से ट्रक में लगी आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। सरोजनी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों को सुरक्षित रुकवाकर कुछ देर बाद यातायात का संचालन दूसरी ओर से करवाया। दमकल कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि सरोजनी नगर व आलमबाग से पहुंचे दमकलकर्मियों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play