Feedback
एक लंबे वक्त के बाद थिएटर्स में फैमिली कॉमेडी फिल्में लग रही हैं, जिन्हें देखने में सरप्राइजिंगली मजा भी आ रहा है. कुछ दिन पहले अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल जैसी मल्टी स्टारर कॉमेडी पिक्चर लाए थे. अब अजय देवगन धमाल 4 ला रहे हैं, जो एक हिट मल्टी स्टारर कॉमेडी फ्रेंचायजी फिल्म है.
सेंसर हुई अजय की फिल्म
धमाल 4 फिल्म का ट्रेलर लोगों को बड़ा पसंद आया था. गाने भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म की सोशल मीडिया पर चर्चा भी हुई थी. अब रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले धमाल 4 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने U/A 13+ सर्टिफिकेट दे दिया है. लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी करने पड़े थे. फिल्म में जिस भी सीन के अंदर ‘अश्लील’ हाथ वाले इशारे किए गए थे, उन्हें उन जगह ठीक करके बदल दिया गया. ऐसे करीब 2 सीन्स बताए गए हैं.
वहीं फिल्म में सात जगह ‘अश्लील’ शब्दों को बदलने के लिए कहा गया था. अच्छी बात ये है कि फिल्म का कोई भी सीन पूरा काटा नहीं गया. बताया जा रहा है कि फिल्म में कुल 9 जगह ऐसे बदलाव किए गए हैं. ये सारे बदलाव करने के बाद, 2 जुलाई को धमाल 4 की टीम को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया. सर्टिफिकेट में फिल्म की लंबाई 143 मिनट लिखी गई है, यानी धमाल 4 दो घंटे 23 मिनट लंबी है.
हिट थे पहले तीन पार्ट, चौथे का दिखेगा कमाल?
धमाल फिल्म फ्रेंचायजी हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब कॉमेडी फिल्म फ्रेंचायजी में से एक है. इसका पहला पार्ट साल 2007 में आया था, जो आज भी कल्ट-क्लासिक माना जाता है. फिर चार साल बाद यानी 2011 में डबल धमाल आई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी. लेकिन साल 2019 में आई टोटल धमाल ने कमाई के मामले में इस फ्रेंचायजी को नए पंख दिए और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.
अब धमाल 4 को लेकर लोगों में बज बना हुआ है. ट्रेलर और गानों ने फिलहाल अपना रंग जमाए रखा है. देखना है कि क्या फिल्म रिलीज के बाद ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाएगी या लोग इसे भूल जाएंगे. ये फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में लगेगी जिसे इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू