Biharsharif News: पढ़ाई पीएमश्री स्कूल में तो भोजन मध्य विद्यालय में – Live Hindustan

Biharsharif News: एमडीएम का भोजन करने के लिए बच्चे दूसरे स्कूलों की लगाते हैं दौड़ छठी से बारहवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थी, विद्यालय में कर रहे हैं पढ़ाई कई विद्यालयों में गैस खरीदने की मिली राशि तो कई को मिला केवल बर्तन फोटो : स्कूल 01-बिहारशरीफ स्कूल में एमडीएम का भोजन करते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 25 हाई स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा डेढ़ साल पहले मिला है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जुलाई से इन स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई करायी जा रही है। लेकिन, एमडीएम का संचालन मध्य विद्यालय में ही कराया जा रहा है। इससे विद्यार्थी को भोजन करने के लिए दूसरे विद्यालय का दौड़ लगानी पड़ रही है। हरनौत पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य सुनील गावस्कर ने बताया कि विद्यालय में कमरों की कमी की वजह से विभागीय अधिकारी की सहमति से मध्य विद्यालय में ही पठन-पाठन कराया जा रहा है।

छठीं से आठवीं कक्षाओं के लिए विद्यालय शिक्षा समितियां गठित कर दी गयी हैं। एमडीएम योजना के सफल संचालन के लिए विभागीय आदेश पर सचिव व प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खुलवाया गया है। रहुई प्रखंड के सुपासंग पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार मेहता ने बताया कि नौ माह पहले से ही पढ़ाई शुरु करा दी गयी है। एमडीएम का चावल उपलब्ध कराया गया है। लेकिन, बर्तन उपलब्ध नहीं कराया गया है। गैस के कनेक्शन के लिए राशि भी उपलब्ध करायी गयी है। लेकिन, रसोईया की बहाली नहीं करायी गयी है। इस वजह से मध्य विद्यालय में ही एमडीएम संचालित हैं। इसी तरह, पेशौर पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि एमडीएम का संचालन कराने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस वजह से मध्य विद्यालय में ही एमडीएम संचालित है।

6 स्कूलों का नहीं खुला बैंक खाता : एमडीएम डीपीएम जितेन्द्र कुमार ने बताया कि छह स्कूलों में एमडीएम संचालन के लिए बैंक खाता नहीं खुला है। यथाशीघ्र ही खाता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। एमडीएम के सफल संचालन के लिए जिले के 25 पीएमश्री विद्यालयों को किचेन डिवाइस (भोजन बनाने के लिए बर्तन) उपलब्ध कराया गया है। ये हैं पीएमश्री विद्यालय : गिरियक प्रखंड के दशरथपुर, बिन्द के अमरावती, रहुई के पेशौर व सुपासंग, हरनौत हाई स्कूल, भतहर प्लस टू विद्यालय, करायपरसुराय हाईस्कल, हाजी नासीरउद्दीन हरिजन हाई स्कूल, बिहार टाउन हाई स्कूल, नेरुत हाई स्कूल, त्रिभुवन बिगहा हाई स्कूल, ढेकवाहा-सरैया हाई स्कूल, दहपर हाई स्कूल, नेफा बलिदान स्मारक हाई स्कूल, कटौना हाई स्कूल, डीएन हाई स्कूल, बिहारशरीफ आदर्श हाई स्कूल, बेनार प्लस-टू विद्यालय, अंडवस हाई स्कूल, गोपालबाद हाई स्कूल, औंगारी हाई स्कूल, नीरपुर कन्या हाई स्कूल, चंडासी आदर्श गांधी हाई स्कूल, बलधा हाई स्कूल, विशुनपुर-लोहंडा, तेलमर मध्य विद्यालय, तुंगी मध्य विद्यालय, इस्लामपुर, बंगपुर व बढ़ौना मध्य विद्यालय। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News