Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिला प्रशासन और एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की सीएसआर पहल के तहत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में कृषि और शिक्षा से जुड़ी कई विकास योजनाओं की शुरुआत की गई। शुक्रवार को खेतली पंचायत के लवाबार गांव में वॉटर लिफ्टिंग पाइप लाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया।
वहीं सिरमी और आदिम जनजाति बहुल ओखरगढ़ा गांव में जीर्णोद्धारित एवं नव निर्मित विद्यालय भवनों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसरों में पौधारोपण भी किया गया। लवाबार में शुरू हुई सिंचाई योजना से आसपास के लगभग छह गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे बहुफसली खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावना है।
वहीं औरापाट गांव में डिजिटल बोर्ड की स्थापना कर डिजिटल स्कूल की शुरुआत की गई है, जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। एसयूडी लाइफ फाउंडेशन ने ग्रामीणों के सहयोग से अगले पांच वर्षों तक डुमरी प्रखंड में शिक्षा, कृषि, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी राकेश कुमार, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विजय पगारे, प्रबंधक शंबूक संकल्पना उदय, अंशु कुमारी, स्थानीय मुखिया संजय उरांव, जवाहर कवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play