Deoria News: मोटर में उतरे करंट ने ली विवाहिता की जान, पति और बहन भी झुलसे – Live Hindustan

Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के झरनाकुटी में शुक्रवार को मोटर चालू कर घर की सफाई करने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने गया उसका पति और उसकी बहन भी चपेट में आ गए। तीनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिरोज अंसारी की पत्नी कहकशा सुबह मोटर चालू कर घर की सफाई करने गई। इसी बीच वह मोटर के तार से चिपक गई।

करंट की चपेट में पत्नी को देख बचाने गए फिरोज भी चपेट में आ गए। दोनों को करंट के झटके लगते देख आनन-फानन में कहकशा की बहन भी बचाने के लिए आंगन में कूद गई। वह भी करंट की चपेट में आ गई। तीनों को तड़पता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने मोटर की सप्लाई काटकर तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महिला की मौत रास्ते में ही हो गई। कहकशा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति, बहन, मासूम दो बेटों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पंचनामा के बाद शव को परिजनों ने दफना दिया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News