Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। सीओ जयशंकर पाठक ने गुरुवार देर शाम को प्रखंड मुख्यालय में संचालित कई खाद बीज दुकानों का औचक जांच किया। सीओ की जांच में कई दुकानों में अनियमितता मिली। अवैध रूप से दुकान का संचालन कर रहे दुकानदारों की सीओ की गाड़ी रूकते ही हाथ पांव फूलने लगे। सीओ दुकानों पर पहुंचकर जांच की। उस दौरान कई दुकानदारों ने जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए अविलंब दुकान संचालन रोक लगाने का निर्देश दिया ।वहीं नियमानुकूल चल रहे दुकानदारों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी चीजों की जांच की।
दुकानदारों को उनके द्वारा सही तरीके से दुकान संचालन करने का सख्त निर्देश दिया गया । मामले में सीओ ने बताया कि अब खेतीबारी के काम में तेजी की उम्मीद है। किसान दुकानों तक खाद बीज खरीदने पहुंच रहे हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो उसे लेकर दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई दुकानें अवैध रूप से संचालित पाए गए। उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। वहां से प्राप्त निर्देश के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी रमेश सिंह, एटीएम सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play