Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-चेरो मार्ग पर बभनौली गांव के सामने बार-बार विद्युत तार टूटने और मुख्य सड़क पर लटकने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को खुद ही मरम्मत का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीणों ने पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई और फिर कंबाइन हार्वेस्टर की मदद से ऊंचाई पर पहुंचकर ढीले तारों को बांस की फट्ठियों के सहारे बांधकर टाइट किया।ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर और ढीले तारों की शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रही और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
गांव के नीरज पांडेय ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। मजबूर होकर गांव के लोगों ने स्वयं तारों को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। सुबाष गौड ने कहा कि बार-बार तार टूटने से लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती थी। कुलदीप यादव ने बताया कि मुख्य सड़क पर लटके तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे, इसलिए ग्रामीणों ने स्वयं पहल की। इस दौरान संतोष यादव, जनार्दन पांडेय, सोनू पांडेय, अर्जुन शर्मा, गुड्डू पांडेय, निरहू यादव, भीम कनौजिया, भोला कुशवाहा, मैनेजर यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play