Garhwa News: दिवंगत सहायक अध्यापक की पत्नी को किया गया आर्थिक सहयोग – Live Hindustan

Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजा घटहुआं के सहायक अध्यापक व मझिगावां गांव निवासी दिवंगत अमरेश कुमार चौबे की पत्नी को शुक्रवार को प्रखंड के शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। शिक्षक के निधन से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर है। पिछले 22 जुलाई को वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वह अपने सरल, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित स्वभाव के कारण शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत शिक्षक की स्मृति में प्रखंड के शिक्षा संकुल कांडी, लमारी कला, सेमौरा, खरौंधा, शिवपुर और हरिहरपुर के सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य और सहायक शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मझिगावां गांव पहुंचा।

शिक्षकों ने उनकी पत्नी जयाप्रदा कुमारी से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उस दौरान सभी शिक्षकों ने आपसी सहयोग से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही कहा कि अमरेश का शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना सदैव शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उक्त अवसर पर शिक्षक राम रंजन, राजेश कुमार दुबे, अवध बिहारी यादव, सतीश पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, संतोष कुमार ठाकुर, उदय राम, आलोक रंजन चौबे, सुनील चौबे सहित उनके परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News