पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में 2026 में खेल रही केप द वर्दे की टीम शनिवार की सुबह टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करने से बाल-बाल चूक गई. राउंड ऑफ 32 में उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना की टीम थी, जिसकी अगुआई स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी कर रहे थे. यह मुकाबला इस टूर्नामेंट में खेले गए अब तक के सभी मैचों में सबसे ज्यादा रोमांचक रहा, जब केप द वर्दे ने अर्जेंटीना जैसी धाकड़ टीम को हर मोर्चे पर चुनौती दे दी. आखिरकार अर्जेंटीना यह मैच 3-2 से हार गई. अर्जेंटीना ने अंतिम 16 में जगह बना ली है.
केप वर्दे ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के ऊपर दबाव बनाए रखा और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में जाकर निकल सका. निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा. हालांकि, अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस अपना ही गोल (आत्मघाती गोल) कर बैठे, जिसके चलते पहली बार वर्ल्ड कप में शामिल हुई केप वर्दे के यादगार सफर पर विराम लग गया.

मुकाबले में अर्जेंटीना और केप वर्दे के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. हालांकि, मैच के 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई. लिसेंड्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास को मेसी ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका.
दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही केप वर्दे ने मैच के 59वें मिनट में गोल करते हुए हर किसी को चौंका दिया. डेरॉय डुआर्टे ने बॉक्स के नीचे एक शानदार ड्राइव्ड शॉट लगाकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा. अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना की ओर से 92वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई.
हालांकि, केप वर्दे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. केप वर्दे के बेहतरीन खेल को देखकर अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडरा रहा था. मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय लिया गया. मैच के 111वें मिनट में कॉर्नर पर मिले मौके पर मेसी ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन केप वर्दे के डिने बोर्गस बचाव करने की कोशिश में अपना ही गोल कर बैठे. केप वर्दे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी. मैच की आखिरी सीटी बजने के साथ ही केप वर्दे के खिलाड़ी भावुक भी नजर आए.
(एजेंसी: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED