Haridwar News: शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने बिना सूचना और सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि सुबह-सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अड़े रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी सहमति से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहते हैं, उनके यहां लगाए जाएं, लेकिन किसी के घर में जबरदस्ती मीटर नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जांच के मीटर लगाए जा रहे हैं और कई स्थानों से अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उनका कहना था कि देशभर में स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है, इसके बावजूद हरिद्वार में इसे जबरन लागू किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो सरकार और विभाग को उनकी भावना का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर सीपी सिंह, मनीराम बागड़ी, एलएस रावत, राजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिश्नोई, हिमांशु अहलावत, अतुल शर्मा, अरुण चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play