Bhagalpur News: मधेपुरा : छात्र नेताओ ने छात्रहित में 10 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन – Live Hindustan

Bhagalpur News: मुरलीगंज(मधेपुरा) से शुभकरण की रिपोर्ट केपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं कॉलेज के समग्र विकास को लेकर छात्र नेताओ ने प्रधानाचार्य के नाम 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। छात्र नेता पिन्टु यादव एवं गौरव कुमार ने काॅलेज परिसर एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सभी ऑनलाइन कार्य काॅलेज परिसर में ही कराने, छात्रों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने, बीएड, पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कराने, काॅलेज के कार्यक्रमों में सभी छात्र संगठनों के प्रमुख छात्र नेताओं को आमंत्रित करने, नियमित सेमिनार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने, पार्किंग की व्यवस्था करने, सीआईए परीक्षा का रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने तथा सभी छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की गई है।

मौके पर पिन्टु यादव ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध नहीं, बल्कि छात्रहित और महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण, पारदर्शी प्रशासन और मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक छात्र का अधिकार हैं। गौरव कुमार ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है तो हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर पिन्टु यादव, गौरव कुमार, मन्नु कुमार, विनित कुमार, सौरव कुमार मौजूद थे।इस बावत प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि कार्यालय कर्मी को आवेदन दिया है। अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। छात्रहित को ध्यान में रखकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News