Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैलियां तो निकाली गईं, लेकिन शहर में फॉगिंग न होने के कारण नगर निगम की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। स्थिति यह है कि शहर की करीब 3.50 लाख आबादी प्रतिदिन मच्छरों के आतंक से जूझ रही है। शाम ढलते ही शहर में मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है, जो पूरी रात नागरिकों को परेशान करता है। इसके चलते मलेरिया और फाइलेरिया जैसी गंभीर वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए मात्र बड़े ट्रैक्टर पर चलने वाले पुरानी मशीनें और 36 वार्ड हैं। निगम का दावा है कि रोटेशनल आधार पर वार्डों में फॉगिंग कराई जाती है, जिसे स्थानीय लोग नाकाफ़ी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह मुख्य सड़क पर फोगिग करती है, लेकिन अंदर गलियों में जहां घनी आबादी बसती है। खुले नाले है। वहां फोगिंग नहीं हो पाती है।
नागरिकों की मांग है कि हर वार्ड में छोटे ट्रैक्टर जैसी आधुनिक फॉगिंग मशीनों की व्यवस्था होनी चाहिए। नगर निगम के मेयर अरविंद राणा और डिप्टी मेयर अविनाश यादव ने वार्ड वार छोटी फॉगिंग मशीनें 36 वार्ड में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इसके अलावा, नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डालने की पहल भी नहीं की जा रही है। गुरुवार को दिखावा के लिए कहीं-कहीं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
शहर में मच्छरों के पनपने के प्रमुख कारणों में जलजमाव, नम जमीन, खुले नाले और सार्वजनिक स्थानों पर पानी का जमा होना शामिल हैं।सड़कों से कचरा उठाने के लिए टिपर वाहन तो घूम रहे हैं, लेकिन सड़कों के किनारे कचरे के बड़े-बड़े ढेर कई दिनों से पड़े हुए हैं, जिन्हें उठाने वाला कोई नहीं है। इन बदतर व्यवस्थाओं के कारण शहरवासियों में नगर निगम के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play