Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षम का संदेश दिया। परियोजना समन्वयक अनिरुद्ध गोयल और क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। क्लब सचिव रमा गुप्ता ने जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण और सीमित उपयोग के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में माही, जीनत एवं मानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को रंग, ड्राइंग शीट बांटी गई।
इस अवसर पर पीयूष गर्ग, प्रीती अग्रवाल, राधे श्याम गुप्ता, अंजलि गर्ग, हेमा भारद्वाज, नीलम सैनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play