डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित – Live Hindustan

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव और नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि प्रसाद और उनकी टीम ने कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों को डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार के कारणों और उनसे निपटने की तकनीकी जानकारी दी।चिकित्सको ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया वायरल बीमारियाँ हैं, जो संक्रमित मादा एडीज मच्छरों के काटने से फैलती हैं।
इन मच्छरों को कंटेनर ब्रीडर भी कहा जाता है, क्योंकि ये घरों के अंदर और बाहर जमा साफ पानी में पनपते हैं और मुख्य रूप से दिन के समय काटते हैं।कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन ने नगर निगम, हजारीबाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ डेंगू निगरानी के लिए गठित दल के सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का सुझाव दिया, ताकि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और जिले में इन बीमारियों के संभावित प्रसार पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News