डेब्यू मैच में दिखा वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, जोफ्रा आर्चर की गेंद पर उड़ाया गगनचुंबी छक्का, VIDEO – AajTak

Feedback
वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में ही बता दिया कि आखिर क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है. शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव के सामने जब जोफ्रा आर्चर आए, तो ‘बेबी बॉस’ ने इस गेंदबाज की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. वैभव के इंटरनेशनल करियर का ये पहला सिक्स रहा. इस शॉट ने साफ कर दिया कि 15 साल का यह बल्लेबाज बड़े मंच पर भी बिना किसी डर के खेलने का माद्दा रखता है.
वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक साथ खेलते हैं. आईपीएल में दोनों एक ही ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने आते ही वैभव ने दोस्ती को किनारे रख दिया. आर्चर की उस गेंद पर वैभव ऑफ स्टम्प की तरफ हटे, गेंद की लाइन में आए और शानदार फ्लिक शॉट के जरिए उसे विकेटकीपर के ऊपर से सीधे स्टैंड्स में पहुंचा दिया. इस शॉट ने भारतीय ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का जोश दोगुना कर दिया.
This is how you announce yourself. 😤

Vaibhav Sooryavanshi launches Jofra Archer for his first international six. 🚀

Watch #ENGvIND 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. 📺 #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/hhOgk8BBtm
वैभव सूर्यवंशी का हमला यहीं नहीं रुका. अगले ही ओवर में उन्होंने टी20I डेब्यू कर रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग का भी स्वागत लंबे छक्के के साथ किया. लगातार दो ओवर में दो तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगाए गए ये छक्के बता रहे थे कि युवा बल्लेबाज दबाव में नहीं, बल्कि दबाव बनाकर खेलने में विश्वास रखता है.
हालांकि उनकी यह तूफानी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. विल जैक्स ने उन्हें स्टम्प आउट करा दिया. वैभव ने सिर्फ 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, लेकिन अपनी छोटी सी पारी में भी उन्होंने करोड़ों भारतीय फैन्स के दिल जीत लिए.
No second thoughts. Just clean striking. 🚀

Another confident maximum from Vaibhav Sooryavanshi on debut.

Watch #ENGvIND 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. 📺 #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/RDlbcsfWD5
15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
जोफ्रा आर्चर को छक्का और उसके बाद जॉश टंग पर एक और सिक्स… 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपने डेब्यू की पहली 10 गेंदों में ही दुनिया को बता दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. आने वाले वर्षों में यही बेखौफ अंदाज उन्हें टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर बना सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News