भारत के पति ज्यादा अमीर और यहां के गरीब… 'अमेरिका में रेडीमेड पराठा खरीद रहे शख्स से अनिरुद्धाचार्य की बातचीत वायरल – AajTak

Feedback
अपनी कथाओं में अनोखे अंदाज और हास्यपूर्ण बयानों के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर अमेरिका के एक ग्रॉसरी स्टोर में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का फ्रोजन भारतीय पराठों और उनकी कीमत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो काफी हंसी-मजाक से भरा है.
रेडीमेड पराठों पर चौंके अनिरुद्धाचार्य 
वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य जी अमेरिका के एक ग्रोसरी स्टोर में दिखाई दे रहे हैं जहां वो देखते हैं कि पॉलीथीन में पैक रेडीमेड फ्रोजन पराठे बिक रहे हैं. उन्होंने पराठे के पैकेट को उठाकर एक शख्स से पूछा, ‘आप पराठे भी खरीद रहे हैं. यहां बने-बनाए रेडीमेड मिलते हैं. यहां पराठे भी रेडीमेड मिलते हैं.’
आगे उन्होंने पूछा कि आपकी पत्नी पराठे बनाकर नहीं खिलाती हैं. इस पर वो शख्स कहता है, ‘नहीं खिलाती हैं.’
फिर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, भारत के पति बहुत भाग्यशाली हैं कि यहां की पत्नी आपको पराठे बनाकर खिलाती हैं. यहां के पति बेचारे बाजार से पराठे खरीदते हैं, गर्म करते हैं और खाते हैं. भारत के पति ज्यादा अमीर है और यहां के गरीब हैं. 
₹400 के पराठों पर अनिरुद्धाचार्य जी की प्रतिक्रिया
जब उन्हें पता चला कि उन पराठे की कीमत 399 यानी 400 रुपये है तो उनके होश उड़ गए.
‘लोगों के पास पैसा है, लेकिन समय नहीं’
बातचीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य जी ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों की बदलती जीवनशैली पर भी बात की. उन्होंने देखा कि काम की व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों के पास घर पर ताजा खाना बनाने के लिए बहुत कम समय होता है, जिससे सुविधाजनक फ्रोज़न फ़ूड एक आकर्षक विकल्प बन जाता है.
उन्होंने उस शख्स से कहा कि आप अपनी पत्नी को बोलिए कि वो आपको पराठे बनाकर खिलाए. वो पूछते हैं. ‘आता है उनको पराठे बनाना.’ इस पर उस शख्स ने कहा, ‘आता है लेकिन टाइम नहीं है.’ 
A post shared by Dr. Aniruddhacharya Ji (@aniruddhacharyajimaharaj)
उनकी टिप्पणियां सिर्फ पराठों की कीमत तक ही सीमित नहीं थीं. उन्होंने इस बात की तरफ ध्यान दिलाया कि कैसे आधुनिक जीवन में लोगों के पास पैसे तो होते हैं लेकिन परिवार और घर के बने खाने के लिए लोगों के पास समय कम होता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News