लखनऊ में 63 यूपी बटालियन एनसीसी का जागरूकता सेमिनार: 200 कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प लिया – Dainik Bhaskar

लखनऊ में 63 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर के ऑडिटोरियम में ‘टीबी मुक्त भारत’ विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । इसमें लखनऊ ग्रुप की सभी बटालियनों के करीब 200 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। एएनओ और पीआई स्टाफ ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि अगर 200 कैडेट्स पांच-पांच लोगों या परिवारों को टीबी के प्रति जागरूक करें तो सीधे 1,000 परिवारों तक संदेश पहुंचाया जा सकता है। इसी तरह जागरूकता की श्रृंखला बनाकर देश को टीबी मुक्त बनाने में योगदान दिया जा सकता है।
टीबी के लक्षण और बचाव की दी जानकारी
मुख्य वक्ता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल ने कैडेट्स को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स से टीबी से संबंधित आधिकारिक सरकारी ऐप मोबाइल में इंस्टॉल करने की अपील की।
बताया कि इसके जरिए टीबी से जुड़ी जानकारी और स्वास्थ्य सहायता आसानी से मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी देशव्यापी शपथ के तहत सभी 200 कैडेट्स ने समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
ये मौजूद रहे
कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव को पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं, 63 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर और नोडल अधिकारी कर्नल अनिल कुमार शर्मा ने डॉ. अतुल कुमार सिंघल को मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम का आयोजन कर्नल अनिल कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में हुआ। मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के एएनओ मेजर राजन सिंह परिहार और सूबेदार मेजर अरविंद कुमार के नेतृत्व में सेमिनार का संचालन किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News