फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार को महाजाम देखने को मिला। चार किलोमीटर लंबे इस महाजाम में एंबुलेंस, स्कूली और रोडवेज बसें फंसी रहीं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चों का हाल बेहाल हो गया। हाईवे पर शनिवार को बघार के पास भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसें, स्कूली वाहन, निजी कारें और दोपहिया वाहन फंस गए।
दो घंटे तक चले जाम के कारण तेज धूप में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। हाईवे पर दोपहर में अचानक वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते जाम बघार से कई किलोमीटर दूर तक फैल गया। वाहनों की लंबी लाइन से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और एंबुलेंस में फंसे मरीजों को हुईं।
जाम के चलते जानगंज, मोहम्मदाबाद और सेंट्रल जेल की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कार्यों के लिए निकले कई अभ्यर्थी भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। भीषण गर्मी और धूप के बीच लोग वाहनों से उतरकर सड़क किनारे छाया तलाशते नजर आए। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए। एंबुलेंस के फंस जाने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई। वहीं रोडवेज बसों में बैठे यात्रियों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालक जाम से निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मियों ने हाईवे पर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकलवाया और भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि व्यस्त समय में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी और प्रभावी निगरानी की जरूरत है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
दो घंटे तक थमी रफ्तार, एंबुलेंस और रोडवेज बसें फंसीं
दो घंटे के जाम में स्कूली बच्चों का हाल हो गया बेहाल
फोटो 5
परिचय- इटावा-बरेली हाईवे पर बघार के पास लगा लंबा जाम।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play