Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में लापता व्यक्तियों, लापता बच्चों एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सीतामढ़ी समन्वयात्मक पहल करेगी। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पटना उच्च न्यायालय के महाप्रबंधक द्वारा प्राप्त पत्र के अनुपालन में डीएलएसए ने लापता व्यक्तियों, बच्चों एवं मानव तस्करी से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान और पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को साथ लेकर कार्य करने की योजना बनाई है।
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार समेत सभी संबंधित संस्थाओं को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने पर बल दिया है।इसका उद्देश्य लापता व्यक्तियों एवं मानव तस्करी के शिकार लोगों को समय पर संरक्षण, पुनर्वास और विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में विषय से संबंधित एक समन्वय बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में पुलिस विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, महिला थाना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की सहभागिता होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव संजना गांधी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बच्चे, महिला अथवा अन्य व्यक्ति के लापता होने या मानव तस्करी की आशंका की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना या संबंधित सक्षम प्राधिकारी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play