बोरुंदा में माधव गौ विज्ञान अनुसंधान समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
पीपाड़ तहसील के समन्वयक चंपालाल शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गौ माता के पालन-पोषण, देशी गाय और गोवंश से होने वाले लाभों से परिचित कराना है। साथ ही, भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व और गौ उत्पादों के वैज्ञानिक पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इसका लक्ष्य है।
यह परीक्षा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए है। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को बाल वर्ग में, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को किशोर वर्ग में रखा गया है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें पहले चरण के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और उत्तर ओएमआर शीट पर दिए जाएंगे।
प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए का होगा
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रांत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय 15 हजार रुपए और तृतीय 11 हजार रुपए निर्धारित है। विभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 1100, 700 और 500 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। तहसील स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
इस परीक्षा में बोरुंदा के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री हरि आदर्श उमावि, डॉ. राधाकृष्णन उमावि, पैराडाइज उमावि, श्री सबल बालिका उमावि, नालंदा उमावि, बीडीएम, विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई और टैगोर स्कूल जैसे संस्थान शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.