अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा के कमांडेंट शाश्वत कुमार की अध्यक्षता में ऊषा मार्टिन के सहयोग से वाहिनी परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य जांच शिविर शनिवार को लगाया गया। मेडिकल कमांडेंट राकेश कुमार की देखरेख में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिकेत कुमार मिश्रा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर शारीरिक समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया। शिविर में एसएसबी के जवानों, उनके परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों समेत 46 महिला-पुरुषों ने जांच और फिजियोथेरेपी का लाभ लिया। मांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि एसएसबी सुरक्षा दायित्वों के साथ जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के लिए भी काम कर रहा है। मौके पर एसएसबी के अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play