Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पूर्वांचल की सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम देने के उद्देश्य से तैयार विमला रामकृष्ण बजाज एम्फीथिएटर का उद्घाटन शनिवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के परिसर में हुआ। करीब 300 वर्ष पुराने बरगद वृक्ष की छांव में बने इस खुले रंगमंच को क्षेत्र के कलाकारों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक संस्थाओं के लिए साझा मंच के रूप में विकसित किया गया है। उद्घाटन के बाद जागृति उद्यम केंद्र बरपार में प्रेसवार्ता में अध्यक्ष शरत बंसल ने कहा कि एम्फीथिएटर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी संरचना है। 465 वर्ग फुट में निर्मित एम्फीथिएटर परिसर करीब 300 वर्ष पुराने बरगद वृक्ष के निकट कमल कुण्ड पर विकसित किया गया है, जिसके ऊपर पिलर के सहारे मंच का निर्माण किया गया है।
मंच के सामने लगभग 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाली सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा बनाई गई है। सायंकाल प्रकाश व्यवस्था और बरगद की लटकती जटाएं पूरे परिसर को अलग पहचान देती हैं। भविष्य में इस मंच का उपयोग लोकगीत, लोकनाट्य, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, रंगमंच और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं को भी यहां प्रस्तुति और अभ्यास का अवसर मिलेगा। सुबह के समय योग और ध्यान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे।
साथ ही सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने वाले युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी यह मंच आकर्षण का केंद्र बन सकता है। जागृति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध रही है। लोकगीत, लोकनाट्य, शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की मजबूत परंपरा यहां की पहचान है। ऐसे में इस एम्फीथिएटर को केवल एक मंच नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play