Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने शहर में संचालित 14 बीमा, वित्तीय और निवेश कंपनियों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अनुज्ञप्ति शुल्क और अन्य निर्धारित कर जमा नहीं करने पर इन कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में संचालित बीमा, फाइनेंस और निवेश कंपनियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार कई कंपनियों ने वर्ष 2021 से अब तक निर्धारित कर और अनुज्ञप्ति शुल्क जमा नहीं किया है। कर भुगतान में लगातार आनाकानी किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कंपनियों को बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर और शुल्क जमा न करने पर विलंब शुल्क के साथ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。
शहर के कटेश्वर पार्क, रोडवेज, मालवीय रोड, पिकौरा दत्तू राय, अस्पताल चौराहा, कटरा पानी टंकी, गांधीनगर, कंपनी बाग, बांसी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में बीमा, वित्तीय और निवेश कंपनियां संचालित हो रही हैं। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न प्रकार की कंपनियों के लिए अलग-अलग अनुज्ञप्ति शुल्क निर्धारित है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक कई कंपनियों द्वारा निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता ने बताया कि 14 कंपनियों के संचालकों को बकाया कर और शुल्क जमा करने के साथ-साथ विलंब शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play