नोएडा के सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मल्टी लेवल पार्किंग के दूसरे फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक महिला की पहचान सीटू तलवार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले एक ई-रिक्शा बुक किया और मल्टीलेवल पार्किंग तक गई। यहां पहुंचने के बाद महिला मल्टीलेवल पार्किंग के दूसरे फ्लोर पर पहुंच गई। दूसरे फ्लोर से ही महिला ने छलांग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पुहंची और इसके बाद महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई कि मृतक महिला पिछले 20 सालों से डिप्रेशन में थी और परेशान रहती थी। इस घटना में महिला की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
नोएडा में एक महिला का शव बरामद हुआ है। यहां के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली महिला की दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिला जानकारी के अनुसार, जिला फिरोजाबाद निवासी धर्मजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी भारती की शादी 24 जून 2018 को जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। पति जितेंद्र उसे आए दिन भारती को प्रताड़ित करता था। भारती पिछले दो वर्ष से पति के साथ नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के घर के में रहती थी। दो जुलाई की उन्हें मोबाइल कॉल से सूचना मिली कि भारती की मौत हो गई है। नोएडा पहुंचने पर पता चला कि भारती का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
इस मामले में पीड़िता का कहना है कि पति जितेंद्र की प्रताड़ना से तंग आकर भारती ने आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play