Dumka News: काठीकुण्ड, प्रतिनिधि। समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहयोग कर नई उम्मीद जगा रहा है। रविवार को काठीकुण्ड प्रखंड अंतर्गत पांदनपहाड़ी पंचायत के ग्राम पांदनपहाड़ी निवासी प्रतिमा कुमारी पिता – बुधन आहड़ी, माता – शांति महारानी के विवाह अवसर पर संस्था द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई सामग्री प्रदान की गई।
प्रतिमा कुमारी का विवाह उपेन्द्र देहरी (पिता – साबु देहरी, माता – सारबोनी रानी), निवासी ग्राम सातपाकुड़िया, थाना शिकारीपाड़ा, जिला दुमका के साथ संपन्न हुआ।कन्या के सुखद एवं सम्मानजनक गृहस्थ जीवन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से ट्रंक, तोशक, रजाई, बेडशीट, दो तकिया, मच्छरदानी, 50 पीस स्टील बर्तन सेट, वर-वधू के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री एवं श्रृंगार बॉक्स सहित आवश्यक गृहस्थी सामग्री प्रदान की गई।
विदाई सामग्री वार्ड सदस्य विलियम हेम्ब्रम के हाथों नवविवाहिता को भेंट की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रखंड कार्यकर्ता सुरेश सोरेन, प्रेम पौलुस हेम्ब्रम, सुनीता मुर्मू तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।मौके पर सुरेश सोरेन ने कहा कि सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा न बने। संस्था लगातार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने के साथ-साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चला रही है। वार्ड सदस्य विलियम हेम्ब्रम ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन लगातार गरीब परिवारों की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर कार्य कर रहा है। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद परिवारों को संबल देते हैं, बल्कि समाज में बेटी सम्मान, दहेज मुक्त विवाह और सामाजिक सहयोग का सकारात्मक संदेश भी पहुँचाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play