बेसमेंट में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, 9 पिस्टल बरामद – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से तैयार और अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, यह मिनी गन फैक्ट्री एक मकान के बेसमेंट के पास संचालित की जा रही थी. यहां अवैध रूप से पिस्टल तैयार करने और उन्हें सप्लाई करने का काम किया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.
यह भी पढ़ें: मेरठ: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या, पति के हमले में बेटा भी घायल
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से वसीम निवासी जामिया चौक (थाना लिसाड़ी गेट), आफताब निवासी हुमायूं नगर (थाना लोहियानगर) और नदीम निवासी चमड़ा पैठ (थाना लोहियानगर) को गिरफ्तार कर लिया.
मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि हुमायूं नगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध हथियार तैयार किए जा रहे हैं.
सूचना के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त रूप से छापा मारा. कार्रवाई के दौरान आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को मौके पर हथियार बनाने का पूरा सेटअप मिला.
मेरठ
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर उनकी सप्लाई करने का काम कर रहे थे. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.
पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार .32 बोर की तैयार पिस्टल और पांच अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद की हैं. इसके अलावा दो तैयार और तीन अर्धनिर्मित मैगजीन भी मिली हैं.
मौके से पिस्टलों के विभिन्न कलपुर्जे, ड्रिल मशीन, प्लेट कटर, वेल्डिंग सामग्री, हथौड़ी, प्लास, रेती, आरी समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में उपकरण भी बरामद किए गए हैं.
इसके अलावा पुलिस ने एक सफेद रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी भी जब्त की है. जांच में सामने आया है कि आरोपी इसी स्कूटी का इस्तेमाल आने-जाने और अन्य गतिविधियों के लिए करते थे.
मेरठ
मुख्य आरोपी पर पहले से मुकदमे, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा संख्या 462/2026 दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/5/12/25 के तहत कार्रवाई की गई है. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी वसीम के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है. वहीं, आरोपी आफताब पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में भी केस दर्ज हैं.
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार किए गए हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं. पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News