UP में EV चलाना हुआ और सस्ता! अब दिन में चार्जिंग पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, योगी सरकार का बड़ा ऐलान – India.Com

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है. अब राज्य में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वाहन चार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत टैरिफ छूट मिलेगी. सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ेगा, बल्कि सौर ऊर्जा का ज्यादातर इस्तेमाल भी सुनिश्चित होगा.

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने इस नई व्यवस्था की घोषणा करते हुए कहा कि दिन के समय सौर ऊर्जा का उत्पादन सबसे अधिक होता है. ऐसे में अगर उसी अवधि में ज्यादा गाड़ियां चार्ज की जाएंगी, तो स्वच्छ ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल होगा और उपभोक्ताओं का खर्च भी कम होगा.

सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक आकर्षक बनाना जरूरी है. अगर चार्जिंग की लागत कम होगी, तो अधिक लोग पेट्रोल और डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे. इसके साथ ही दोपहर के समय सौर ऊर्जा का पर्याप्त उत्पादन होता है. इस अतिरिक्त बिजली का प्रभावी इस्तेमाल करने के लिए चार्जिंग पर स्पेशल छूट देने का फैसला लिया गया है. इससे ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन भी संभव होगा.

राज्य सरकार ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश लगातार बिजली क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. सरकार के अनुसार, लगातार सातवें वर्ष भी किसी भी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. सरकार का लक्ष्य घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है. हाल ही में राज्य ने 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग को भी सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा बिजली लोड बताया गया है.
उत्तर प्रदेश सरकार अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है. राज्य में बड़े सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बड़ी संख्या में रूफटॉप सोलर सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं. सरकार के अनुसार, लगभग 4,000 मेगावाट क्षमता सोलर पार्कों के माध्यम से विकसित की जा रही है. इसके अलावा 2,500 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता रूफटॉप सोलर परियोजनाओं से मिलने की उम्मीद है. इससे भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता और बढ़ेगी.

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में ऊर्जा अवसंरचना को और मजबूत किया जाएगा और पारंपरिक बिजली उत्पादन के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे कदम उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News