Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। गंडक पार के चारों प्रखंडों में बीते दो माह से अधिक समय से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बावजूद विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे गंडक पार के चारों प्रखंड में रहने वाले लाखों लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। जानकारों की माने तो अप्रैल माह में आये तूफान के कारण गंडक पार के चारों प्रखंड में बिजली आपूर्ति करने वाले छह टावर गिर गए थे। उसके बाद बिजली विभाग ने उन टावरों की मरम्मत तक वैकल्पिक रूप से कुचायकोट से आपूर्ति बहाल की गई थी। लेकिन यह चारों प्रखंडों के नाकाफी साबित हो रही है। रोजाना घंटों बिजली ठप रहती है। जब बिजली चालू होती है तो लो वोल्टेज के कारण उपकरण नहीं चल पाते हैं। अस्पतालों में जांच मशीनों के साथ प्रखंड और अंचलों में लगे कंप्यूटर भी नहीं चल पाते हैं। इस वजह से अस्पताल में जांच तो प्रखंड व अंचल कार्यालयों के आरटीपीएस व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रात में तो अक्सर बिजली गुल रह रही है। चारों प्रखंड में हाथ पंखे से गर्मी भगाने की कोशिश कर रहे हैं。
शिक्षक सुनील गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, राजू पटेल, दिग्विजय यादव, बलराम कुशवाहा आदि ने बताया कि बिजली के टावर 29 अप्रैल की आई आंधी में गिरे थे लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो पाना विभाग की लापरवाही दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटते ही मोबाइल टावर भी बंद हो जा रहे हैं। जिस कारण नेटवर्क भी गुल हो जा रहा है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play