Jhansi News: झांसी (कटेरा)। कटेरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेरापति मेघासन माता मंदिर के पीछे बिगड़ा मौसम कहर बनकर टूटा। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलस गई। वहीं घर में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए। वहीं महिला को अस्पपताल में भर्ती कराया गया है। खेरापति मोहल्ला मोहल्ला में रहने वाली सुभद्रा देवी पत्नी दयाराम उर्फ जोकर रायकवार बीती देर रात घर पर थी। तभी अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और बारिश हो गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिससे घर में लगे पंखे, कूलर,एलसीडी, इनवर्टर,बल्ब समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।
वहीं घरेलू सामान टब, बाल्टी,कपड़े, मोटरसाइकिल एवं मकान की दीवारें,चहारदीवारी, इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पुत्रवधू झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने का प्रभाव इतना तेज था कि घर के समीप रखी पत्थर की भारी शिला भी चटककर दो हिस्सों में विभाजित हो गई। आसपास में लगे पेड़ भी गिर गए। तेज धमाके से आसपास के लोग भी सहम गए और मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से घटना का स्थलीय निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play