Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव में रविवार को छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा ली थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई।मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी 18 वर्षीया प्रीती पुत्री सुभाष कक्षा 10वीं की छात्रा थी। उसके पिता दिल्ली में रहते हैं। बड़ा भाई मुंबई में रहता है, प्रीती मां और बड़ी बहन, छोटे भाई के साथ घर पर रहती थी। शनिवार को किसी बात को लेकर मां ने प्रीती को फटकार लगा दी। मां की फटकार से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। उसे मेंहनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉटर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह प्रीती की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play