Chapra News: एकमा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रवि शेखर की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में फरियादियों ने जमीन से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान पांच नए आवेदन प्राप्त हुए जबकि पूर्व से लंबित पांच मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की विधिसम्मत जांच कर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने की हिदायत दी।
जनता दरबार में आरओ रामप्रवेश साहू, लालजी, संजीत कुमार, एकमा थाना के एसआई जावेद आलम समेत पुलिस एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play