Basti News: गायघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस के ऊपर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाए जा रहा है। हालांकि, वीडियो में पुलिस कर्मी महिला को समझाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो कुसौरा बाजार का है। जहां दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो में पुलिस टीम स्तर से किसी भी प्रकार की अभद्रता या मारपीट दिखाई नहीं दे रही है। उनके अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो इस तरह बनाया गया है कि जिससे यह संदेश दिया जा सके कि पुलिस ने महिला के साथ बदसलूकी की है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 48 सेकेंड के वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी महिला को समझाते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में कोई पीटने की बात कह रहा है।—
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play